भुता। ग्राम डडिया नवाजिश अली से बभियां-शंकरपुर संपर्क मार्ग पर सोमवार को गन्ने के खेत में नवजात शिशु रोते हुए मिला। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल बरेली भिजवाया है, जहां वह स्वस्थ है।
ग्रामीण जितेंद्र, कमलेश, पप्पू, शिव कुमार, किशोर, सतीश समेत अन्य ग्रामीण गन्ना और धान काटने के लिए खेतों पर गए थे। इसी दौरान खेत में बनी मजार के पीछे स्थित गन्ने के खेत से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। वहां पहुंचने पर नवजात शिशु मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद