फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निबंध प्रतियोगिता में श्रद्धा प्रथम, इकरा द्वितीय और भाग्यवती तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र चुरई दलपतपुर में सोमवार को परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें न्याय पंचायत स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


बीईओ डॉ. जगदीश कुमार के दिशा-निर्देशन और प्रतियोगिता की नोडल एआरपी पूनम देवी की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय पैगानगरी की श्रद्धा ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय नौसना की इकरा ने द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर बालिका की भाग्यवती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान एआरपी सचिन मुरारी, राजेश कुमार, अरविंद गंगवार, कुमुद कांत यादव, संकुल शिक्षक अमित कुमार, तेज बहादुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें