फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धुंध और कोहरे से होगा नए साल का आगाज, सताएगी शीतलहर

Thu, 26 Dec 2024 10:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली में रिमझिम के बाद धूप बेअसर हो रही है। सर्द हवा ने ठिठुरन का अहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 27, 28 दिसंबर को बारिश के आसार जताए हैं। साल का आखिरी दिन और नए साल का आगाज भी धुंध, कोहरे के साथ होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक पुरवा हवा का प्रवेश शुरू हो गया है। 26 दिसंबर से बेहद सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन 27 और 28 दिसंबर को अनुकूल माहौल बनने पर बारिश होने का अनुमान है। बारिश के बाद पारा लुढ़केगा।

नमी का स्तर सौ फीसदी पहुंचने से सर्द हवा सताएगी। मौसम साफ होने से धूप निकलेगी और हवा से संघनन के बाद 30, 31 दिसंबर और एक जनवरी तक कोहरा और धुंध के रूप में शहर पर छा सकती है। दृश्यता भी कम होगी।
विज्ञापन


इधर, बुधवार को सुबह दस बजे तक धूप बादलों की ओट में छिपी रही। हवा चलने से बादल छंटे और फिर धूप निकली पर सर्द हवा से कंपकंपी बरकरार रही। अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़कर 21.8 डिग्री और न्यूनतम सामान्य स्तर से दो डिग्री ज्यादा 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें