नए साल के जश्न पर झूमे शहरवासी
- फोटो : संवाद
बरेली क्लब सहित शहर के विभिन्न होटलों में हुए रंगारंग कार्यक्रम में लोग नए साल के स्वागत की मस्ती में डूबे रहे। बुधवार को सुबह से ही नए साल के जश्न की तैयारियों में जुटे शहरवासी शाम होते ही होटलों और क्लब में एकत्र होने लगे थे। इसके बाद जश्न का दौर शुरू हो गया।
बरेली क्लब में देर रात तक मनाया गया जश्न
- फोटो : संवाद
प्रमुख कार्यक्रम शहर के बरेली क्लब के नाम रहा। युवाओं की टीम और दंपती भी थिरकते नजर आए। नए साल के स्वागत में ऐसा माहौल बना कि सर्दी काफूर हो गई। देर रात तक जश्न का दौर चलता रहा।
नए साल के जश्न में डूबे युवा
- फोटो : संवाद
व्हाट्सएप और फेसबुक आदि सोशल साइट्स पर भी बधाइयों का दौर जारी रहा। बरेली क्लब में हुए कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरदीप प्रीतपाल सिंह, गुरबचन सिंह चावला उर्फ राजा चावला, विजय कपूर, मनीष सहगल आदि मौजूद रहे।