फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह एक नई टाउनशिप लांच करेगा बीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा नगर आवासीय परियोजना के सेक्टर चार में अब अगले सप्ताह बरेली विकास प्राधिकरण अलकनंदा टाउनशिप लांच करेगा। इस टाउनशिप में ढाई सौ प्लॉट होंगे। जिसमें 112, 162 और दो सौ वर्गमीटर तक के प्लॉट होंगे। इनकी कीमत 23 हजार रुपये वर्गमीटर रखी गई है।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि पहले लांच हुई गंगा, कावेरी और नर्मदा में हुए प्लॉट में कई आवेदनकर्ताओं को प्लॉट नहीं मिल पाए हैं। मांग को देखते हुए अब अलकनंदा कॉलोनी तैयार की जा रही है। यह कालोनी योजना के सेक्टर चार में ठीक कावेरी कालोनी के सामने तैयार की जा रही है। अगस्त के पहले सप्ताह में ही इस कालोनी को लांच कर दिया जाएगा। पहल की योजनाओं में जो लोग रह गए हैं, वह भी अलकनंदा कालोनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। अलकनंदा टाउनशिप में ढाई सौ प्लाटों के साथ ही तीन बड़े पार्क भी दिए हैं। इसके साथ ही सड़क के बीच में डिवाइडर में भी पौधरोपण किया जाएगा। कालोनी की सड़कें 30 और 24 मीटर की होंगी। सभी लाइनें भूमिगत होंगी और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें