फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली-हल्द्वानी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे

Sun, 14 Jun 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) बरेली और हल्द्वानी के बीच 100 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाएगा। इसके लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) पूरा कर लिया गया है। डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) स्वीकृति के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेज दी गई है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए उत्तराखंड की वादियों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

बरेली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे बरेली से बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं होते हुए गुजरेगा। बरेली-हल्द्वानी के बीच पहले से भी फोरलेन हाईवे है। इससे अलग नया एक्सप्रेसवे बनने के बाद कनेक्टविटी और मजबूत होगी। हल्द्वानी को उत्तराखंड का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यह एक्सप्रेसवे पूरे प्रदेश को हल्द्वानी से जोड़ेगा। हल्द्वानी ने नैनीताल की दूसरी महज 35-40 किलोमीटर है।
चार हाईवे और दो एक्सप्रेसवे को करेगा कनेक्ट
प्रस्तावित बरेली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे फोरलेन का होगा। जरूरत के मुताबिक दोनाें ओर सर्विस लेन भी बनाई जाएंगी। एक्सप्रेसवे को भविष्य में छह लेन में विकसित किया जा सकेगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-लखनऊ, बरेली-मथुरा, बरेली-नैनीताल, बरेली-पीलीभीत-सितारगंज और दिल्ली-नैनीताल हाईवे से भी सीधा कनेक्ट होगा। इसी तरह यह हाईवे गंगा एक्सप्रेसवे और शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को भी कनेक्ट करेगा।
विज्ञापन

ये होगा लाभ
नया एक्सप्रेसवे बनने से यात्रा का समय बचेगा और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। माल का परिवहन भी आसान होगा। पहाड़ी क्षेत्रों के किसान व डेयरी उत्पादक फल, सब्जियां व अन्य उत्पाद कम समय व लागत में उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली व एनसीआर की प्रमुख मंडियों तक भेज सकेंगे। हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल, रानीखेत और अल्मोड़ा तक बेहतर कनेक्विटी से दोनों राज्यों में पर्यटन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। हिल स्टेशनों तक जाने-आने के लिए यह प्रमुख मार्ग बन जाएगा। यह रोड उत्तराखंड के पर्यटन को प्रोत्साहित करेगी। उत्तराखंड के पंतनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और लालकुआं औद्योगिक हब हैं। इस एक्सप्रेसवे से उत्पादों की ढुलाई तेज हो सकेगी। फिलहाल बरेली-नैनीताल हाईवे पर ही यातायात का पूरा दबाव है। छुट्टी के दिनों में पर्यटन बढ़ने के कारण इस पर लंबा जाम लगता है। एक्सप्रेसवे से यह समस्या दूर होगी। दिल्ली से चार घंटे से भी कम समय में उत्तराखंड पहुंचा जा सकेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और हल्द्वानी के बीच यात्रा का समय सात घंटे से घटकर चार घंटे हो जाएगा। एक्सप्रेसवे से दोनों राज्यों में औद्योगिक विकास का पहिया घूमेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
वर्जन
बरेली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे के लिए डीपीआर एनएचएआई मुख्यालय भेजी गई है। वहां से दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार है। - अश्वनी चौहान, अधिशासी अभियंता एनएचएआई
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें