फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जाम से निपटने की कवायद, ऑटो और ई-रिक्शा संचालन के लिए अब नए सिरे से होगी कलर कोडिंग

Fri, 22 Nov 2024 05:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए फिर कवायद शुरू की गई है। ट्रैफिक पुलिस ऑटो और ई-रिक्शा संचालन के लिए नए सिरे से कलर कोडिंग व्यवस्था लागू करेगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। 
विज्ञापन
सेटेलाइट पर खड़े ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए यातायात पुलिस ऑटो व ई-रिक्शा के लिए अब नए सिरे से रूट और कलर कोडिंग तय करेगी। पुरानी व्यवस्था और मौजूदा स्थिति का अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए शहर के अलग-अलग रूटों और चौराहों पर ऑटो, ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों के दबाव को भी परखा गया है। इस दिशा में जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शहर में ऑटो, ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन को व्यवस्थित करने और जाम की समस्या से निजात के लिए यातायात पुलिस ने पिछले साल कलर कोडिंग की व्यवस्था तय की थी। इसे लागू किया गया। 

एक साल में वाहनों का दबाव और बढ़ा 
शहर में छह रूटों पर 42 अस्थायी ठहराव स्थल भी बनाए गए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इधर, एक साल में सड़कों पर वाहनों का दबाव और भी बढ़ गया है। ऐसे में शहर की सड़कों और प्रमुख चौराहों को जाम से मुक्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नए सिरे से कलर कोडिंग व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए ऐसे रूट तय किए जाएंगे जो उनके घर से निकलते हों। फिलहाल, मौजूदा और पुरानी व्यवस्था का अध्ययन किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। 

एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि जाम की समस्या पुरानी और गंभीर है। कलर कोडिंग से ऑटो और ई-रिक्शा संचालन के लिए वर्तमान स्थिति के साथ पुरानी व्यवस्था का भी अध्ययन किया है। पुरानी व्यवस्था फेल क्यों हुई? समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल के बाद नए सिरे से व्यवस्था बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें