महाकुंभ के लिए आवंटित की गईं बसों के संबंध में सेवा प्रबंधक धनजीराम ने चारों डिपो के फोरमैन से रिपोर्ट मांगी है। इन बसों को अभियान चलाकर पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा। शुक्रवार को होने वाली बैठक में बरेली रीजन की प्रयागराज में स्थापित की जाने वाली कार्यशाला के लिए भी कर्मचारियों का चयन किया जाएगा।
डिपो आवंटित बसें अतिरिक्त
बरेली 130 07
रुहेलखंड 130 07
बदायूं 100 05
पीलीभीत 70 04
कुशल तकनीकी कर्मचारियों को साथ लाएं
सेवा प्रबंधक ने चारों डिपो के फोरमैन को निर्देशित किया है कि वह शुक्रवार को होने वाली बैठक में अपने साथ वर्कशॉप के कुशल तकनीकी कर्मचारियों को भी लाएं। प्रत्येक डिपो से एक बॉडी मैकेनिक, एक कारपेंटर और एक टिन स्मिथ को बैठक में बुलाया गया है। रीजनल वर्कशॉप के सीनियर फोरमैन ज्ञानचंद्र गुप्ता भी कुशल तकनीकी कर्मचारियों के साथ बैठक में रहेंगे।