सदर तहसील में गैर कृषि भूमि 20 फीसदी महंगी हुई
सदर तहसील क्षेत्र में गैर कृषि भूमि की उपयोगिता के आधार पर दरों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। कृषि भूमि की दरों में 12 फीसदी तक, वाणिज्यिक एकल भूमि में 10 फीसदी, वाणिज्यिक भवन के कंपोजिट रेट में पांच फीसदी, निर्माण दर में 10 फीसदी तक बढ़त हुई। सदर द्वितीय क्षेत्र में अकृषक, कृषि, वाणिज्य एकल भूमि दर में 20 फीसदी तक, वाणिज्यिक भवन के कंपोजिट रेट में 16 फीसदी तक बढ़त है।
आंवला औद्योगिक कॉरिडोर के गांवों की भूमि महंगी
आंवला क्षेत्र में सामान्य तौर पर अकृषक, वाणिज्यिक और अन्य श्रेणी की जमीन की दरों में करीब 10 फीसदी तक वृद्धि की गई है। औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़े क्षेत्रों में चयनित गांवों की कृषि भूमि की दरों में बढ़त हुई है। भमोरा में करीब पांच फीसदी, जबकि शेष नौ चयनित गांवों में कृषि भूमि की दरों में करीब 25 फीसदी तक वृद्धि की गई है। यह जिले में प्रस्तावित बढ़ोतरी की सर्वाधिक दर बताई जा रही है।
नवाबगंज में भी वाणिज्यिक एकल भूमि की दरें बढ़ीं
नवाबगंज में अकृषक और कृषि भूमि की दरों में पांच से 20 फीसदी तक बढ़त है। वाणिज्यिक एकल भूमि की दर औसतन 10 फीसदी बढ़ी है। क्षेत्र में कई गांवों को उनकी बढ़ती आवासीय, व्यवसाय गतिविधि के आधार पर विकासशील क्षेत्र की श्रेणी में शामिल किया है। मीरगंज तहसील में कृषि, अकृषक भूमि की दर 10 से 20 फीसदी तक बढ़ी है। अन्य श्रेणी की भूमि करीब 20 फीसदी महंगी हुई है। रोड किनारे की भूमि का बाजार स्तर पर मूल्यांकन हुआ।
बहेड़ी तहसील में नारायण नगला पुल से गुरसौली, गन्ना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से जाम सावंत जनूबी, देवरनिया रेलवे फाटक से मुड़िया बाजार, जहानाबाद रोड सेवाराम ट्रेडर्स से कुंडरा सीमा तक चार नए रोड सेगमेंट शामिल किए गए हैं। यहां भूमि की दर पांच से 15 फीसदी तक बढ़ी है।
रोड की चौड़ाई के आधार पर प्रस्तावित सर्किल रेट
| इलाका |
छह मीटर की सड़क |
छह से नौ मीटर तक की सड़क |
नौ मीटर से अधिक चौड़ी सड़क |
| राजेंद्रनगर |
44,000 से 51,000 |
46000 से 54,000 |
47,000 से 54,000 |
| रेजीडेंसी गार्डन |
35,000 से 40,000 |
38,000 से 43,000 |
39,000 से 44,000 |
| उदयपुर खास |
37,000 से 43,000 |
38,000 से 44,000 |
39,000 से 45,000 |
| प्रेमनगर |
---- |
42,000 से 50,000 |
46,000 से 54,000 |
| एकता नगर |
39,000 से 47,000 |
41,000 से 49,000 |
43,000 से 51,000 |
| जनकपुरी |
43,000 से 50,000 |
44,000 से 51,000 |
45,000 से 52,000 |
| डीडी पुरम |
71,000 से 82,000 |
72,000 से 83,000 |
73,000 से 84,000 |
नोट : दरें रुपये प्रति वर्गमीटर में।
एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्तावित दरों पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद नई दरों को अंतिम रूप दिया गया। नई दर एक सितंबर से प्रभावी हो जाएगी।