फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, तीन लोग बाल-बाल बचे; देखें वीडियो

Tue, 01 Sep 2026 10:19 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)

सार

बहेड़ी कस्बे से किच्छा जा रही कार में सोमवार रात आम डंडा टोल प्लाजा से पहले आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार तीन लोग निकल गए। पुलिस के मुताबिक, वाहन में स्पार्किंग हुई और फिर आग लग गई। सूचना पर गई फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी से किच्छा जा रही कार में सोमवार रात भीषण आग लग गई। यह घटना आम डंडा टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले हुई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीन लोग समय रहते बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


सोमवार रात करीब 12 बजे यह कार बहेड़ी से किच्छा की ओर जा रही थी। अचानक वाहन में स्पार्किंग हुई। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। वाहन मालिक की पहचान बहेड़ी निवासी सलीम पुत्र हनीफ के रूप में हुई है। सलीम के साथ दो अन्य लोग भी कार में सवार थे। तीनों लोग समय रहते ही कार से बाहर निकल आए थे। 

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड को तत्काल बुलाया गया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें