फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सर्किल रेट लागू: बदायूं में अब जमीन खरीदना हुआ महंगा, 22 प्रतिशत तक बढ़ी दरें

Wed, 25 Nov 2026 12:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बदायूं जिले में बुधवार को नए सर्किल रेट लागू हो गए। नए सर्किल रेट से जमीन, प्लॉट, मकान और कृषि भूमि की निर्धारित कीमतों में 5 से 22 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे जमीनें सबसे ज्यादा महंगी हुई हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में भूखंड, प्लॉट और कृषि भूमि व मकान खरीदना अब महंगा हो गया। बुधवार को नए सर्किल रेट लागू हो गए। अब नए सर्किल रेट के आधार पर जिलेभर के उप निबंधक कार्यालयों में बैनामे होंगे। 5 प्रतिशत से लेकर 22 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ी हैं। सबसे ज्यादा प्लाटिंग वाले मार्गों पर जमीनों के दाम बढ़े हैं। इन जगहों पर 22 प्रतिशत तक जमीनें महंगी हुई हें। डीएम अवनीश राय ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जिले में बरेली फोरलेन हाईवे, मुरादाबाद हाईवे, एआरटीओ मार्ग के साथ गंगा एक्सप्रेसवे के डहरपुर, वनकोटा और घटपुरी इंटरचेंज के आसपास जमीनें महंगी हुई हैं। सभी तहसीलों से जमीनों की मौजूदा स्थिति और बाजार भाव के आधार पर प्रस्ताव तैयार कराए गए थे। सर्वे पूरा करने के बाद नई प्रस्तावित मूल्यांकन सूचियां तैयार की गईं। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में जमीन की स्थिति, सड़क की चौड़ाई और आवागमन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए सर्किल रेट लागू किए गए हैं। 

खास बात यह है कि सड़क की चौड़ाई के आधार पर भी जमीन के सर्किल रेट में अंतर रखा गया, यानी जिस जमीन के सामने सड़क अधिक चौड़ी है, उसका निर्धारित सर्किल रेट भी उसी अनुपात में अधिक तय किया गया है। इधर, डीएम ने जारी आदेश में कहा है कि उप निबंधक सदर प्रथम, सदर द्वितीय, बिसौली, दातागंज, सहसवान और बिल्सी क्षेत्राधिकार में स्थित अचल संपत्तियों के मूल्यांकन के लिए प्रचलित दरों का परीक्षण कर पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची के अनुसार न्यूनतम दरें निर्धारित की गई हैं। 25 नवंबर से दरें प्रभावी कर दी गईं।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शहर में इन मार्गों पर पांच से दस प्रतिशत तक बढ़ाए गए रेट
बदायूं शहर में एमएफ हाईवे स्थित आवास विकास कॉलोनी, नवादा के पास कृष्णा पार्क, जोगी पुरा, टिकटगंज, रोडवेज बस अड्डा के आसपास, पनबाड़ी मोहल्ला, इंदिरा चौक, मिशन कंपाउंड, मालवीय गंज, नगर पालिका के पीछे सराय कार मेकल गंज, आदर्श नगर आदि क्षेत्रों में इस बार सर्किल रेट पांच से दस प्रतिशत तक बढ़ाए जा रहे हैं।

बदायूं के एआईजी स्टांप सुरेश चंद्र मौर्य ने बताया कि डीएम की ओर से जारी आदेश के बाद जिले में नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए। बुधवार से नई मूल्यांकन सूचियों के आधार पर सभी उप निबंधक कार्यालयों में बैनामे किए जाएंगे। सभी सब रजिस्ट्रारों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें