फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि में सत्र 2026-27 की नई प्रवेश नियमावली पारित, दाखिले होंगे आसान

Thu, 16 Jul 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए नई प्रवेश नियमावली को मंजूरी दे दी है। कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस नियमावली से विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया सरल होगी। छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध कॉलेजों से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार कौशल विकास, नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अन्य प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव मांगे हैं। नई प्रवेश नियमावली तीन खंडों में तैयार की गई है। इसमें परिसर और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश, आरक्षण, भार, विषय चयन और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से जुड़े नियमों को स्पष्ट किया गया है। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की मंशा के तहत पात्रता मानदंडों को अधिक समावेशी बनाया गया है, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूती मिलेगी।


विदेशी छात्रों को साल में दो बार प्रवेश का अवसर मिलेगा

नए सत्र से विदेशी छात्रों को साल में दो बार प्रवेश का अवसर मिलेगा। यह व्यवस्था शरदकालीन सेमेस्टर और वसंतकालीन सेमेस्टर में लागू होगी। इस पहल का उद्देश्य वीजा या छात्रवृत्ति मिलने में होने वाली देरी के कारण विदेशी छात्रों का पूरा शैक्षणिक वर्ष खराब होने से बचाना है। विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नए पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव भी मांगे हैं। इनमें कौशल विकास, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन




योग्यता के आधार पर एमएड में सीधे प्रवेश

नई प्रवेश नियमावली ने कई प्रक्रियाओं को सरल बनाया है। एमएड में अब सीधे योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। डीएलएड में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड में ढील दी गई है। अब 50 फीसदी अंक वाले छात्र भी डीएलएड में प्रवेश के योग्य माने जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्नातक उत्तीर्ण छात्र सीधे एमए में प्रवेश पा सकेंगे। इसी तरह, बीएससी उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी बीटेक लेटरल एंट्री में दाखिला ले सकेंगे। कला संकाय के विषयों को चार अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया है।



अतिरिक्त सीटें और नए बोर्डों को मान्यता

विश्वविद्यालय परिसर में एमएससी रसायन विज्ञान, पादप विज्ञान और जीव विज्ञान में सीटों की बढ़ोतरी को मंजूरी मिली है। इन तीनों विषयों में 10-10 अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई हैं। इससे विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे। जामिया उर्दू अलीगढ़ और महर्षि संदीपनी संस्कृत शिक्षा बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को भी अब स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के योग्य मान लिया गया है। कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने कहा कि इन बदलावों से पात्रता मानदंड अधिक समावेशी बनेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें