फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुरुष वर्ग के फाइनल में न्यूरो किड स्ट्राइकर्स ने रुहेलखंड यूनाइटेड को हराया

Tue, 14 Apr 2026 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से आयोजित आईएमए फुटबॉल लीग 2026 का डोहरा रोड स्थित आईएमए फार्म्स में समापन हुआ। रविवार देर रात चले मुकाबलों के कारण सोमवार को परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल में न्यूरो किड स्ट्राइकर्स ने रुहेलखंड यूनाइटेड को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा किया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले डॉ. अभिषेक सिंह को उनके बेहतरीन खेल के लिए गोल्डन बूट अवार्ड से नवाजा गया।
महिला वर्ग में मुकाबला काफी कड़ा रहा। इसमें नोवा आईवीएफ ने रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में डॉ. मेघा टंडन की कप्तानी वाली टीम ऑराडर्म ऑरोर्स को मात देकर जीत दर्ज की। बच्चों के वर्ग में 11 वर्ष से अधिक आयु की श्रेणी में वेदान इनविंसिबल ने एसआर वॉरियर्स को हराया। 11 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रेसिडेंट पैंथर्स ने सेक्रेटरी शार्क्स को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें