फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर के भतीजे को गोलियों से भूना

Thu, 26 Nov 2015 02:01 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वर्चस्व की जंग में बभिया गांव एक बार फिर खून से लाल हो गया। यहां के हिस्ट्रीशीटर जगपाल यादव के भतीजे सर्वेश को मंगलवार की रात गोलियों से भून दिया गया। माना जा रहा है कि खनन और कच्ची शराब के धंधे को लेकर छिड़ी जंग में यह मर्डर किया गया है। घरवालों ने हिस्ट्रीशीटर पाताराम और प्रधानपति धर्मपाल समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि पाताराम चौबारी मेला दिखाने के बहाने साथ ले गया और वहीं हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद गैंगवार के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के गांव बभिया निवासी हिस्ट्रीशीटर जगपाल यादव का अविवाहित भतीजा 25 वर्षीय सर्वेश यादव सत्तू फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह शाम साढ़े सात बजे घर से खाना खाकर फैक्ट्री में काम करने निकला। सर्वेश रात में न ही फैक्ट्री पहुंचा और न लौटकर घर आया। बुधवार सुबह तड़के चौबारी गंगा स्नान को जा रहे गांव के ही युवक भूरा ने सर्वेश का शव गांव के बाहर खेत में खून से लथपथ पड़ा देखा तो शोर मचाया। सर्वेश की दादी कटोरी देवी, भाई सुखवीर आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कटोरी देवी ने बताया कि पिछले महीने मार दिए गए बबलू के साथी हिस्ट्रीशीटर पाताराम सर्वेश को चौबारी मेला दिखाने ले जाने के बहाने घर से ले गया था। आरोप लगाया कि बबलू की हत्या का बदला चुकाने के लिए सर्वेश की हत्या की गई है। यहां बता दें कि पिछले महीने 14 अक्तूबर को खनन के विवाद में सर्वेश के चाचा हिस्ट्रीशीटर जगपाल यादव ने बबलू पर फायरिंग की थी। उपचार के दौरान बबलू की मौत हो गई थी। इस मामले में जगपाल और उसके साथी जेल में हैं।

चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा
सीओ चतुर्थ संतोष कुमार ने बताया कि सर्वेश के भाई सुखवीर की तहरीर सर्वेश पुत्र छोटे लाल, हिस्ट्रीशीटर पाताराम पुत्र राम बहादुर, टिंकू पुत्र धर्मपाल, प्रधानपति धर्मपाल पुत्र बृजलाल, जुगेंद्र पुत्र शंकर, संजीव पुत्र रामऔतार के खिलाफ सर्वेश की अपहरण कर हत्या के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ का कहना है कि चूंकि प्रधानी के चुनाव का वक्त और प्रधानपति को नामजद किया गया है, इसलिए इसे चुनावी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। प्रधानपति को फंसाने के लिए कहीं सर्वेश की हत्या चुनावी रंजिश में तो नहीं की गई। सीओ ने कहा कि पूरी छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चार गोली मारकर मौत के घाट उतारा सर्वेश को
पोस्टमार्टम के मुताबिक, सर्वेश के हत्यारों ने चार गोली मारी। एक गोली सिर के आरपार निकल गई। दूसरी गोली भी पैर में मारी गई और तीसरी पीठ व चौथी बाजू में मारी गई। पैर वाली गोली भी आरपार निकल गई, जबकि बाजू और पीठ में फंसी गोली पोस्टमार्टम के दौरान फंसी मिली।

315 बोर की गोली के तीन खोखे और बुलेट मौके से बरामद
फील्ड यूनिट की छानबीन में पता चला कि सर्वेश की हत्या 315 बोर की गोली मारकर की गई। छानबीन को मौके पर पहुंची टीम ने तीन खोखे और तीन बुलेट मौके से बरामद की हैं। इससे साफ हो गया कि युवक की हत्या बेहद बेरहमी से की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें