फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भतीजे ने चाचा को लगाया 14 लाख रुपये का चूना, मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम में गंवाई रकम

Sun, 22 Mar 2026 11:16 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भतीजे ने चाचा के मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेला, जिससे उनके खाते से 14 लाख रुपये उड़ गए। पुलिस ने जांच के बाद जब इस मामले का खुलासा किया तो पीड़ित के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाने में आठ माह पहले दर्ज कराए गए 14 लाख रुपये के साइबर ठगी के मामले का पुलिस ने शनिवार को राजफाश कर दिया। पीड़ित का भतीजा ही आरोपी निकला। आरोपी ने ऑनलाइन गेम खेल कर यह रकम गंवाई थी। 

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर मोहल्ला निवासी रामप्यारे ने जुलाई 2025 में थाने में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि बैंक खाते से 14 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पीड़ित रामप्यारे सात माह पहले अपनी ससुराल आजमगढ़ गया था।

यहां उसके भतीजे अमीन चंद्र ने ऑनलाइन गेम खेलने के लिए उसका मोबाइल फोन लिया था। वह गेम के दौरान 14 लाख रुपये हार गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर ली गई है। आरोपी पीड़ित का भतीजा निकला है। वह ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान 14 लाख रुपये हारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें