फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनगढ़ी: दूसरी शादी करने पर पत्नी ने फावड़े से की पति की हत्या, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Wed, 24 Feb 2021 02:30 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, धनगढ़ी (नेपाल)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति के दूसरी शादी करने से गुस्साई उसकी पहली पत्नी ने फावड़े से हमला कर पति की हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंची और अपना जुर्म कबूल कर लिया। भारतीय सीमा के खजुरिया से लगे नेपाल के कंचनपुर बेलौरी थाना प्रभारी कमल कुमार खड़का ने मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बेलौरी नगर पालिका के वार्ड नंबर छह निवासी बसंती चौधरी थाने में पहुंची और उसने अपने पति की हत्या करने की बात कही। घर पर शव पड़ा होने के बारे में भी पुलिस को बताया, जिसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर उसके पति ओमकार चौधरी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।  

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति ओमकार ने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी को वह अपने साथ काठमांडू में रखता था। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटा था। झगड़ा होने पर उसने फावड़ा मारकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने फावड़ा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें