फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न रामपुर गार्डन से पाबंदी हटी.. न सुभाषनगर थाने की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर गार्डन के हॉटस्पॉट मुक्त न होने से डॉक्टर और व्यवसायी बेचैन हैं। इस मामले में एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों के पास लगातार कॉल आ रही हैं। वहीं, सुभाषनगर थाना भी रिकॉर्ड में एक सप्ताह से बंद है।
विज्ञापन

रामपुर गार्डन कंटेनमेंट जोन की सील पहले 21 दिन और बाद में 14 दिन में खोलने की बात तय हुई थी, लेकिन यहां लगातार कोरोना केस मिलते रहे तो पुलिस प्रशासन ने इस वीआईपी इलाके से पाबंदी हटाने का इरादा छोड़ दिया। हालांकि इलाका सील होने के बावजूद यहां आवाजाही बेरोकटोक जारी है। लोग सिर्फ जगह-जगह लगे बैरियरों से दुखी हैं। एसएसपी शैलेश पांडेय के पास भी इस बारे में कॉल आ रही हैं। एसएसपी ने बताया कि वह इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे कि इस इलाके को कब खोला जाए। वैसे यह जनता की सुरक्षा के लिए ही किया गया है। वहीं, 14 अगस्त को इंस्पेक्टर समेत 11 लोगों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद सुभाषनगर थाने को सील किया गया था। यूं तो यहां पूरी आवाजाही है पर रिकॉर्ड में थाना सील ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें