फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पड़ोसी ने रॉकेट दागे, विरोध पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने एक घर पर रॉकेट दाग दिए। जब गृहस्वामी ने इसका विरोध किया तो उसने साथियों को बुलाकर फायरिंग कर दी। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस समझौता न होने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

ग्रीनवैली कॉलोनी निवासी प्रदीप शर्मा ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को बताया कि वह अपने घर में परिवार के साथ दीपावली मना रहे थे। रात 11 बजे पड़ोसियों ने रॉकेट दागने शुरू किए। इससे प्रदीप शर्मा के घर में रखे कपड़े जल गए।
विरोध करने पर पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। प्रदीप के बडे़ भाई अशोक शर्मा भी मारपीट में घायल हो गए। पुलिस से शिकायत करने गए तो पड़ोसियों को भनक लग गई।
इसके बाद पड़ोसियों ने अपने साथियों को बुलाया और उनके घर में घुस कर उन लोगों की पिटाई कर दी। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। सुभाषनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें