फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट के पास भिड़े पड़ोसी,चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। बिहारीपुर हॉटस्पॉट में हर कोने पर पुलिस तैनात होने के बावजूद सिर्फ लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन ही नहीं कर रहे, बल्कि जमकर लाठी-डंडे भी चला रहे हैं। अब हॉटस्पॉट के नजदीक ही दो पड़ोसी पुराने विवाद के चलते आपस में भिड़ गए। दोनों परिवारों की तरफ से कोतवाली में हमले और छेड़छाड़ की क्रास तहरीरें सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

बिहारीपुर कसगरान निवासी एक महिला ने बताया कि मंगलवार रात छत पर सोते वक्त पड़ोस में रहने वाला एक युवक चोरी छिपे वहां पहुंचा और उनकी बहु से छेड़छाड़ करने लगा। बहु ने विरोध करते हुए परिवार के लोगों को उठाया तो युवक ने हाथापाई शुरू कर दी। शोर सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही पत्थर भी फेंके, जिसमें वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला ने बताया कि करीब ढाई साल से दोनों परिवारों में छत की दीवार तोड़ने को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में पड़ोसी छत पर खड़े होकर उनकी बेटियों से अभद्रता व छेड़छाड़ करते हैं। मंगलवार रात पड़ोसी परिवार ने घर में घुसकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें