इसी वजह से ही प्रतिमा की गर्दन भी दामोदर स्वरूप पार्क के साथ एक ओर झुकी हुई लगाई जाती है। प्रतिमा लगाए जाने की सूचना पर दूसरे कांग्रेसियों ने भी खुशी जताई। जिलाध्यक्ष ने इसे अपनी जीत बताते हुए कहा कि बुधवार को बैठक कर जश्न मनाया जाएगा। जिला कार्यालय सहित अन्य जगहों पर मिठाई बंटवाई जाएगी।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार सुबह मैंने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से बातचीत की थी। इस दौरान उनको बताया था कि दिया हुआ समय पूरा होने वाला है, अगर प्रतिमा स्थापित नहीं हुई तो वह लोग दो दिन बाद दोबारा धरने पर बैठ जाएंगे। इसी के बाद नगर निगम प्रशासन ने पंडित नेहरू की प्रतिमा स्थापित कराई है।