फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा यादव को मां से विरासत में मिली है राजनीति

विज्ञापन
नेहा के घर में अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सछास की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद परिवार में खुशी का माहौल
विज्ञापन

मढ़ीनाथ की नेहा ने प्रयागराज में अमित शाह को दिखाए थे काले झंडे

बरेली। मढ़ीनाथ की नेहा यादव को समाजवादी छात्रसभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके परिवार में शुक्रवार को खुशी का माहौल रहा। नेहा फिलहाल प्रयागराज में रिसर्च स्कॉलर हैं। माना जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को प्रयागराज दौरे के दौरान काले झंडे दिखाने का इनाम दिया है।
नेहा यादव को राजनीति मां से विरासत में मिली है। उनकी मां विमला देवी क्यारा ब्लॉक के ऊंचा गांव की प्रधान हैं और लगातार तीसरी बार प्रधान चुनी गई हैं। पिता जगदीश सिंह यादव खेती करते हैं। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी नेहा ने ग्रेजुएशन रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से किया है। इसके बाद पोस्टग्रेजुएशन करने के लिए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा प्रयागराज में अमित शाह को काले झंडे दिखाने के बाद चर्चा में आईं थीं। उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। भाई कुलदीप ने बताया कि नेहा को पिछले साल हैदराबाद में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड दिया गया था। नेहा के बड़े भाई सुरजीत सिंह इंजीनियर हैं। दूसरे भाई कुलदीप खेती में पिता का हाथ बंटाते हैं। नेहा की दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।

नेहा के घर पहुंचे थे अखिलेश यादव

बरेली में सपा की वर्कशॉप में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 21 जनवरी को नेहा यादव के घर गए थे। उन्होंने नेहा के हौसले की जमकर तारीफ की थी। उसी समय से माना जा रहा था कि नेहा को अखिलेश पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। वर्कशॉप में संबोधन के दौरान भी अखिलेश ने युवा कार्यकर्ताओं को नेहा का उदाहरण दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें