Bareilly News: गुरुनानक रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा को स्कूल टाइम में पीरियड्स आ गए थे। शिक्षिका से उसने सेनेटरी पैड मांगा तो उसे कमरे से बाहर कर दिया गया था। छात्रा के पिता की शिकायत पर जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जांच में प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं की लापरवाही सामने आई है।