फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : सिटी स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने में देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिटी रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण पर 10.97 करोड़ खर्च हो गए, लेकिन सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस तीन दिन के बाद भी किशोरी से दरिंदगी करने वाले की पहचान कर पाने में फेल रही है। सिटी स्टेशन पर रेलटेल कारपोरेशन ऑफ इंडिया को सीसीटीवी कैमरे लगाने थे, लेकिन लापरवाही के कारण काम शुरू ही नहीं हो सका।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन पर किशोरी से दरिंदगी के बाद अब जिम्मेदार सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम अप्रैल अंत तक पूरा करने की बात कह रहे हैं। सिटी स्टेशन पर 40 सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ एक अत्याधुनिक निगरानी तंत्र विकसित किया जाना है। कैमरों के जरिये स्टेशन के सभी प्लेटफाॅर्म के साथ सर्कुलेटिंग एरिया और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सकेगी। संवाद


सिटी स्टेशन पर रेल टेल को सीसीटीवी कैमरे लगाने हैं। संबंधितों से बात की गई है। अप्रैल अंत तक सीसीटीवी कैमरे लगाने और आधुनिक निगरानी तंत्र विकसित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। - संजीव शर्मा, सीनियर डीसीएम, इज्जतनगर रेलवे मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें