उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रसूति विभाग की लापरवाही सामने आई है। विभाग ने स्ट्रेचर आने में देरी के कारण महिला की डिलीवरी ऑटो में ही करा दी।
विभाग के स्टाफ इस मामले को लेकर अभी कुछ कहने से बच रहे हैं। यह घटना वाकई में दिल को झकझोर देने वाली है।
ये पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है। कभी महिला की डिलीवरी अस्पताल के बाहर ही करा दी जाती है तो कभी एंबुलेंस के अभाव में महिला समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाती है।