फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वेटरों में भी न हो जाए घपला, इसलिए ऑनलाइन टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय स्कूल के बच्चों के लिए इस बार स्वेटर की आपूर्ति विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) नहीं, बल्कि जिला स्तर पर टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन

सर्दी शुरू होने से पहले जिले के सभी 2894 प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल में करीब 3.37 लाख बच्चों को स्वेटर दिए जाने हैं। पिछली बार विद्यालय स्तर पर बनी एसएमसी ने स्वेटर खरीद की थी। बाद में ऐसी शिकायतें पहुंची थी कि एसएमसी ने मानक के अनुसार स्वेटर की खरीद ही नहीं। इस बार शासन के निर्देश के बाद स्वेटरों की आपूर्ति जिला स्तर पर टेंडर कराकर होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने जेम पोर्टल पर ऑनलाइन टेंडर भी जारी कर दिए हैं। 30 सितंबर को टेंडर खुलने के बाद स्वेटर की आपूर्ति के लिए संस्था का चयन कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी ब्लॉक पर स्वेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। बीईओ की निगरानी में वितरण होगा। अधिकारियों का कहना है कि सर्दी शुरू होने से पहले बच्चों को स्वेटर मिल जाए, इसके लिए अक्तूबर के अंत तक स्वेटरों की सप्लाई कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें