फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की परीक्षा आज, तापमान ज्यादा होने पर आइसोलेशन में देनी होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नीट की रविवार को होने वाली परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। कोरोना संक्रमण का खतरा देखते हुए परीक्षार्थियों की भीड़ रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर चार-चार ग्रुप बनाए गए हैं। किस परीक्षार्थी को केंद्र पर कब प्रवेश मिलेगा, यह उसके प्रवेश पत्र पर दर्ज रहेगा। परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा शुरू होने से तीन घंटा पहले ही शुरू हो जाएगा। किसी परीक्षार्थी का तापमान ज्यादा हुआ तो उसे आइसोलेशन में परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

नीट परीक्षा के लिए बरेली में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर करीब 14 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ पहचान के लिए एक आईडी प्रूफ और तीन पासपोर्ट साइज के फोटो लाना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पर अंकित समय पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर दो से पांच बजे तक का है लेकिन अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा, जो दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा।
पानी की बोतल, सैनिटाइजर और मास्क लाना अनिवार्य
सभी परीक्षार्थियों को मास्क, सैनिटाइजर और पानी की बोतल खुद लानी होगी। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों के शरीर के तापमान को चेक किया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं परीक्षा केंद्र
एसआरएमएस कॉलेज आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, उत्कर्ष कॉलेज आफ मैनेजमेंट एजुकेशन, एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी, सेक्रेड हार्ट स्कूल, डीपीएस, बीएल इंटरनेशनल, केंद्रीय विद्यालय आंवला, एसआर इंटरनेशनल, आर्मी पब्लिक स्कूल, माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल आदि।
कोविड की गाइड लाइंस का अनुपालन करते हुए परीक्षा कराई जानी है। इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देेश जारी कर दिए गए हैं। -वीके मिश्रा, सिटी कोर्डिनेटर व प्रधानाचार्य डीपीएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें