फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज तहसील के निजी कंप्यूटर ऑपरेटर की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
केशवराम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

तहसील से घर जाते वक्त वारदात, गांव से पहले खेत में पड़ा मिला शव
विज्ञापन

एसपी देहात ने किया मुआयना, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

नवाबगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी तहसील के निजी कंप्यूटर ऑपरेटर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव से एक किमी दूर खेत में मिला। परिवार ने फिलहाल अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट कराई है। एसपी देहात ने मुआयना कर घटना के खुलासे को तीन टीमें लगा दी हैं। प्रेमप्रसंग व विभागीय रंजिश को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

30 वर्षीय केशवराम तहसील में प्राइवेट तौर पर कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते थे। वह रोज की तरह सोमवार शाम को बाइक से तहसील से घर जाने को निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की। मोबाइल भी बंद जा रहा था। मंगलवार सुबह परिवार ने उनकी गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी। इस बीच उनका शव गांव से एक किमी पहले रामबहादुर के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव की गर्दन, सीने, पेट पर चाकू के गहरे घाव थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहले परिवार के लोग आ गए तो बाद में पुलिस को बुला लिया गया। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, सीओ प्रभात कुमार समेत इंस्पेक्टर धनंजय सिंह मौके पर पहुंच गए। शव की तलाशी ली तो जेब में करीब पांच हजार रुपये भी मिल गए पर मोबाइल नहीं मिला। पुलिस ने परिवार के लोगों व ग्रामीणों से पूछताछ कर तथ्य जुटाने की कोशिश की पर हत्या की वजह स्पष्ट न हो सकी। फिर शव सील करा दिया गया।

तहसील के ऑपरेटर की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। परिवार ने किसी से रंजिश या दूसरी वजह नहीं बताई है। पुलिस विवेचना में सच्चाई सामने लाएगी। तीन टीमें खुलासे में लगाई गई हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें