नवाबगंज। पूर्व तैनाती के दौरान विवेचना में लापरवाही बरतने में नवाबगंज कस्बा चौकी इंचार्ज सचिन कुमार को एसएसपी ने शनिवार देर रात निलंबित कर दिया है। थाने पर आदेश पहुंचते ही उनको तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सचिन कुमार पहले आंवला में तैनात थे। वहां उनको एक मुकदमे की विवेचना सौंपी गई थी, जिसमें सचिन कुमार ने लापरवाही बरती। विवेचनाओं की समीक्षा में लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। आंवला से स्थानांतरण के बाद सचिन कुमार नवाबगंज कस्बा चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात थे।