फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज चेयरमैन शहला ने पति डॉ. ताहिर से मांगा तलाक

विज्ञापन
शहला ताहिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

परिवार न्यायालय में दायर किया मुकदमा, 26 सितंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन

मारपीट, बच्चों का खर्च न उठाने जैसे आरोपों को बताया तलाक का आधार

बरेली। डॉ. मोहम्मद ताहिर के तीसरी शादी करने के बाद से उनके घर में भूचाल आया हुआ है। बेटी समन ताहिर सौतेली मां के खिलाफ लूट समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करा चुकी है। अब उनकी पत्नी नवाबगंज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शहला ताहिर ने भी परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

नवाबगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शहला ताहिर के पति डॉ. मोहम्मद ताहिर ने हाल ही में बरेली के फाइक एन्क्लेव की गुलनाज से तीसरा निकाह किया है। इसकी जानकारी होने पर बेटी समन ने सौतेली मां गुलनाज और उनके भाइयों पर लूट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब शहला ताहिर ने परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया है। शहला के वकील अरविंद श्रीवास्तव के मुताबिक परिवार न्यायालय में सोमवार को दाखिल किए गए परिवाद में शहला ताहिर ने तलाक का आधार बताते हुए कहा है कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसके अलावा उनके पति उनके साथ मारपीट और गालीगलौज करते है। वह बच्चों का खर्च भी नहीं उठाते हैं, जबकि बच्चे उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा तीन साल से वे दोनों एक-दूसरे से अलग हैं। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तारीख तय की है। इन दिनों डॉ. मोहम्मद ताहिर कोरोना संक्रमित होने के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें