फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र कल से, दस दिन तक होगा मां का पूजन

Mon, 12 Oct 2015 01:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शारदीय नवरात्र दस दिन का होगा। इस बार भी देवी जी अश्व पर सवार होकर आएंगी। मंगलवार से शुरू होने वाले नवरात्र में सुबह 11.36 से 12.24 बजे तक कलश स्थापना का शुभ योग है। पहले दो दिन शैल पुत्री की पूजा होगी। ज्योतिष के अनुसार नवरात्र में एक दिन अधिक होना (दस दिन का नवरात्र)  बेहतर माना जा रहा है। गुरुवार 22 अक्टूबर को डोली पर सवार होकर मां प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना
आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग होने से अभिजित मुहूर्त सुबह 11.36 से दोपहर 12.24 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में कलश स्थापना से अभीष्ट फल की प्राप्ति होगी। शुद्ध मिट्टी में गाय का गोबर व जौ मिला कर घर में पूर्व-उत्तर कोना अर्थात ईशान कोण में कलश स्थापित करना चाहिए। कलश में लौंग इलायची, सुपारी, कमलगट्टा, दूर्वा, चांदी का सिक्का, सप्त मृतिका व गंगाजल डालें। इसके साथ आम, पाकड़, बरगद, गूलर, पीपल के पत्ते रखें। इन पत्तों पर जटायुक्त नारियल रखकर लाल व सफेद वस्त्रों से अलंकृत करें। आचार्य ने बताया कि रोली, चावल, जनेऊ, इत्र, धूप, कपूर, फल, फूल माला आदि से पूजन करें। फल, पान और मिठाई से भोग लगाकर मां की आरती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें