फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के 11 और बीडीसी के 272 पदों के लिए 1661 प्रत्याशी मैदान में

Mon, 12 Oct 2015 01:28 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 11 और बीडीसी के 272 पदों के लिए मंगलवार को मतदान  को होगा।  मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी और शेरगढ़ ब्लाकों के 643 बूथों पर 4,67,769 मतदाता वोट डालेंगे । यह मतदाता  जिला पंचायत के 200 और बीडीसी के 1461 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए इन तीनों ब्लाक मुख्यालयों से 643 पोलिंग पार्टियां सोमवार को मतदान स्थलों के लिए रवाना की जाएंगी। प्रशासन ने रविवार  देर रात चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतपेटियों, स्टेशनरी और मतपत्रों को रखा गया है । जो कि सोमवार की सुबह पुलिस सुरक्षा में मतदान पार्टियां गांवों में बने बूथों पर पहुंच जाएंगी। दूसरे चरण में मतदान के लिए तीन हजार  कर्मचारियों को तैनात किया है।
विज्ञापन


दूसरे चरण के चुनाव की स्थिति

ब्लाक                       शेरगढ़,      मीरगंज    फतेहगंज (पश्चिमी)        योग  
बीडीसी वार्ड            110           83         79                      272
बीडीसी प्रत्याशी         554           476        431                   1461
 मतदेय स्थल            261            190       192                   346   
 सेक्टर                   19              11         15                     49             
 जोन                      03             02          02                    5
 मतदाता                244330     178512    107704          4,67,769

जिला पंचायत वार्डवार प्रत्याशी
जिला पंचायत के वार्ड नंबर शेरगढ़ (प्रथम) से 11 प्रत्याशियों केलिए मतदान होगा। इसी तरह शेरगढ़ द्वितीय (19) नंबर वार्ड से 13, शेरगढ़ तृतीय वार्ड नंबर 20 से 14, शेरगढ़ चतुर्थ वार्ड नंबर 21 से 29। मीरगंज व फतेहगंज संयुक्त वार्ड नंबर 29 से 16, मीरगंज प्रथम 30 नंबर से 19, मीरगंज द्वितीय 31 नंबर वार्ड से 21, मीरगंज एवं रामनगर संयुक्त वार्ड 32 से 17, फतेहगंज पश्चिमी प्रथम 26 नंबर वार्ड से 19, फतेहगंज पश्चिमी द्वितीय वार्ड नंबर 27 से 26 तथा फतेहगंज पश्चिमी वार्ड नंबर 28 से 15 प्रत्याशियों के मतदान के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।



तीन ब्लाकों में 13 अक्तूबर को अवकाश
बरेली।  मुख्य सचिव आलोक रंजन ने 13 अक्तूबर को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान वाले  ब्लाक शेरगढ़, मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी  में अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश  सरकारी, गैर सरकारी  कार्यालयों, प्राइवेट प्रतिष्ठान, श्रम तथा अन्य संगठनों से जुड़े कारखानों में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें