फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पूजी गईं कन्या

Sun, 29 Mar 2015 01:12 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के अंतिम दिन तमाम जगहों पर लोगों ने कन्या पूजन किया और नौ दिन उपवास रखने वालों ने व्रत का पारण किया। सुबह पांच बजे से ही लोगाें ने कन्याआें को बुलाकर पूजन और भोजन कराने का सिलसिला शुरू कर दिया था। इसके साथ ही भजन कीर्तन और महाआरती का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मां सिद्धीदात्री की पूजा के बाद हवन किया गया। दिन भर मंदिराें में कन्याओं को बारी बारी से पूजन के लिए लोग इकट्ठे करते देखे गए। कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक लगी रही। स्थानीय लोगो ने भी मंदिर में व्यवस्था बनाये रखने में खासा सहयोग दिया। सेवा भाव से लोगों ने दिनभर सफाई आदि भी की। साहूकारा के नवदुर्गा मंदिर में भी सुबह से ही पूजा अर्चना का क्रम शुरू हो गया था जो देर शाम तक चलता रहा।

मां का हुआ जागरण
बिहारीपुर खत्रियान स्थित श्रीदुर्गाजी धाम में मां भगवती का जागरण हुआ। इस मौके पर स्थानीय लोगों की ओर से भजन और कीर्तन के अलावा मां के गीत गाए गए। आरती के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। वहीं श्री हरे राम ग्वाल बाल भगवती सेवा समिति की ओर से सुभाषनगर में नौवेें दिन महिलाआें की मंडली ने छंद गाए। डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर में माता वैष्णों देवी की पिंडी स्थापित की गई थी।
विज्ञापन

1001 दीपकाें के साथ हुई महाआरती
श्री महाआरती महोत्सव आयोजन सेवा समिति की ओर से मनोकामना वैष्णो देवी धाम में 1001 दीपकाें के साथ मां की महाआरती की गई। इस दौरान ढोल, नगाड़ों के साथ घंटे घड़ियाल और शंख के साथ मां का आह्वान किया गया। डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि महाआरती हर साल की जाती है। रविवार को शाम सात बजे शाहजी की बगिया में मां की आरती होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें