फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्तमी पर बंगाली समाज ने धूमधाम से मनाई दुर्गा पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बंगाली समाज ने दुर्गा पूजा का सप्तमी उत्सव धूमधाम से मनाया। रामपुर बाग की दुर्गाबाड़ी, जंक्शन का रेलवे मनोरंजन संस्थान और रोड नंबर चार का रेलवे मनोरंजन संस्थान में भक्ति भाव और हर्षोल्लास से दुर्गा पूजा मनाई गई।
विज्ञापन

दुर्गा बाड़ी में नवरात्र का महासप्तमी भक्ति भाव और हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह साढ़े सात बजे से सप्तमी पूजन और दोपहर में भंडारा हुआ। इसके बाद देवी आगमन, प्रवेश, देवी वरण, प्राण प्रतिष्ठा आदि कार्यक्रम हुए। शाम को वाराणसी से आए प्रतिध्वनी कल्चरल सोसायटी ने गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें भैरव नृत्य, ओडिसी नृत्य, कृष्ण लीला, दुर्गा वंदना आदि कार्यक्रमों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। बंगाली कल्चरल एवं वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में हुई उत्तर रेलवे मनोरंजन संस्थान में दुर्गा पूजा की शुरुआत पश्चिम बंगाल से आए पुरोहित देवी प्रसाद चटोपाधयाय ने मंत्रोचार से की। दोपहर में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। शाम को ढोल और नगाड़ों से हुई आरती के समय पंडाल दुर्गामयी हो गया। इसके बाद जूही सक्सेना के निर्देशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। मीडिया प्रभारी ध्रुव चटर्जी ने बताया कि रविवार को आनंद धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सुरभि राय करेंगी। कार्यक्रम में संजय दास, दिलीप चटर्जी, श्यामल मिऋा संदीप चंदा आदि उपस्थित थे। रोड नंबर चार पर स्थित मनोरंजन संस्थान में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई गई। यहां पर साठ वर्षोें से दुर्गा पूजा की जाती है। शनिवार दोपहर एक बजे से भंडारा शुरू हुआ जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। शाम सात बजे आरती शुरू हुई। इस मौके पर अभिजीत मिश्रा, तनुमय डे, रौनी भट्टाचार्या, उज्जवल कार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें