फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 450 बोरी माइक्रोनी मंगाकर भागा नटवरलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक शातिर ने 450 बोरी माइक्रोनी का ऑर्डर दिया और माल उतरवाकर चंपत हो गया। बारादरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

फर्म एसएम इंटरप्राइजेज के कर्मचारी अवधेश पाल ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जेआर ट्रेडिंग कंपनी ने उनके फर्म के नंबर पर कॉल कर 450 बोरी माइक्रोनी का ऑर्डर दिया था। पांच हजार रुपये एडवांस भुगतान भी कर दिया था। 16 सितंबर की सुबह डीसीएम में माल लदवाकर भेज दिया। वहां पहुंचे ठगों ने माल डग्गामार वाहन और ठेलों पर उतार लिया। जब 3,96,900 का भुगतान करने के लिए कहा तो गगन उर्फ अजय नाम के व्यक्ति ने सर्वर नहीं चलने का बहाना बनाया। ड्राइवर का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर तौहीद नाम के दो चेक दे दिए।
आरोप है कि अजय ने कहा कि अभी चेक रख लो, कुछ देर में भुगतान कर देंगे। इसके बाद अजय ने कोई भुगतान नहीं किया। बारादरी थाने में अजय और तौहीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बारादरी पुलिस ने उन मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया, जिनसे ऑर्डर दिया गया था।
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार किया तो पता लगा कि उसका नाम गगन अरोड़ा उर्फ अजय है और वह गली नवावान का निवासी है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि ठगी का माल भी बरामद कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें