फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में साथ देती रहेगी कुदरत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

रात के वक्त हल्की सिहरन का एहसास आगे भी बना रहेगा

बरेली। शहर पर छाए पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में फिर बारिश होने की संभावना जताई है। भविष्यवाणी के मुताबिक शनिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे, रविवार को हल्की मध्यम बारिश के साथ तापमान लोगों को राहत देता रहेगा।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शहर में निम्न वायुदाब क्षेत्र होने से पर्वतों के बादलों आसमान पर घिर रहे हैं। हवाओं की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने से धूप खिलने के बाद भी हवाओं में नमी और हल्की सिहरन का एहसास हो रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह बादलों के घिरने का सिलसिला शुरू हुआ लेकिन तेज हवाओं ने बादलों को हटा दिया। इससे आसमान साफ हुआ को चटख धूप खिल गई। उन्होंने ऐसा ही मौसम शनिवार को भी बने रहने के संकेत दिए हैं।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि शनिवार की देर रात मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही, दिन में भी बादल छाए रहेंगे। मौसम में दर्ज हो रहे बदलाव की वजह से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूतनम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें