फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों को किसी वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
hadsa shimla
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाईपास पर एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उधर, से गुजर रहे परिचित युवक ने उनके परिजन को सूचना दी। परिवार वाले गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बावजूद बारादरी थाना पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर परिजन ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र की सम्राट अशोकनगर कॉलोनी निवासी पिंटू शुक्रवार दोपहर डोहरा चौराहे की तरफ से घर लौट रहे थे। उनके मुताबिक, रास्ते में सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर कॉलोनी के ही 19 वर्षीय सौरभ, प्रशांत और वीरेंद्र घायल पड़े मिले। उनकी बाइक डिवाइडर के दूसरी तरफ पड़ी थी। पिंटू ने तुरंत उनके परिजन और बारादरी थाना पुलिस को सूचना दी। काफी देर इंतजार के बाद भी बारादरी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिजन खुद ही तीनों को पास के ही एक मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। बाद में प्रशांत और वीरेंद्र को पास ही एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि बाइक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें