फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला हैंडबाल चैंपियनशिप का आगाज आज से

विज्ञापन
चैंपियनशिप की जानकारी ते देते आयोजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

21 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा समापन समारोह

बरेली। 49वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला चैंपियनशिप का आगाज बुधवार से होने जा रहा है। 21 मार्च को चैंपियनशिप का फाइनल मैच होगा। टूर्नामेंट में 27 राज्यों की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें करीब 600 खिलाड़ी शामिल होंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को डीडीपुरम के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान जिला ओलंपिक संघ के चेयरमैन विनय खंडेलवाल ने बताया कि 17 मार्च को इन्वर्टिस यूनीवर्सिटी के मैदान में चैंपियनशिप शुरू होगी। उद्घाटन समारोह के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण भेजा गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम 21 मार्च को समापन समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार करेंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के रहने और भोजन आदि की व्यवस्था संघ की ओर से कर ली गई है। खेल मैदान पर पहुंचने वाले दर्शकों के लिए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
पहला मैच इन्वर्टिस यूनीवर्सिटी में शाम 3.30 बजे से होगा। इसके बाद 18 मार्च को केसीएमटी और 19 मार्च को फ्यूचर इंस्टीट्यूट में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लीग मैच होंगे। 20 मार्च को क्वार्टर फाइनल सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक एसआरएमएस में होगा। 21 मार्च को सेमीफाइनल और फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं शाम 3.30 बजे स्टेडियम में ही समापन समारोह का आयोजन होगा। कुल 64 मैच खेले जाएंगे। इसमें पचास से अधिक रेफरी और अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष आशीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार, आदित्य मूर्ति, रौनक बग्गा, मीडिया प्रभारी मारफत रजा जैदी, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, बीएन मिश्रा, फैजल बेग समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें