फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पांच कोर्ट पर एक साथ होंगे मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर को दूसरी बार एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। 11 से 15 नवंबर तक राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयारियां चल रही हैं। आयोजन समिति ने पांच कोर्ट बनाए हैं। सभी पर एकसाथ मुकाबले कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और प्रतिभागियों को सर्वोत्तम सुविधाएं मिल सकें। प्रतियोगिता में बालक-बालिका अंडर-17 वर्ग के लिए अलग-अलग मैच आयोजित किए जाएंगे।
बालकों की प्रतियोगिता में अभी तक 35 टीमों और बालिका वर्ग में करीब 32 टीमों ने अपना पंजीकरण कराया है। प्रत्येक टीम के लिए विशेष लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किए जा रहे हैं। ये टीमों की प्रशिक्षण, मुकाबलों और अन्य व्यवस्थाओं में मदद करेंगे। प्रतियोगिता में 1000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन


मैच रेफरी और ऑफिशियल होंगे शामिल
मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने बताया कि एसजीएफआई की ओर से 15 रेफरी और चार राष्ट्रीय चयनकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से लगभग 20 ऑफिशियल और स्थानीय स्तर से आठ से 10 ऑफिशियल प्रतियोगिता में जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों और मैच अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था शहर के होटलों में की गई है। साथ ही, प्रतिभागियों के भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं भी आयोजकों की ओर से की जाएंगी।

स्थानीय खिलाड़ियों के लिए सीखने का अवसर
प्रतियोगिता में देशभर के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसका सबसे बड़ा लाभ स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा। वे अनुभवी खिलाड़ियों के खेल और तकनीकों को देखकर सीखने का अवसर पाएंगे। इससे युवा खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता और रणनीति को बेहतर कर सकेंगे। जीआईसी मैदान पर दर्शक दीर्घा भी बनाई गई है। यहां बैठकर खेल प्रेमी मुकाबलों का सीधा अनुभव ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें