पंजाब और महाराष्ट्र के बीच हुआ मुक़ाबला
- फोटो : मनप्रीत सिंह
बालिका खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम
बालिका वर्ग में पंजाब ने मध्य प्रदेश को, तमिलनाडु ने लद्दाख को, उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना को, केरल ने सीआईएस को 2-0 से हराया। असम ने जम्मू कश्मीर को, हरियाणा ने ओडिशा को, दिल्ली ने झारखंड को 2-0 से धूल चटाई। राजस्थान और कर्नाटक के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान ने 2-1 से विजय हासिल की। अन्य मुकाबलों में गुजरात ने आईबीएसओ को और पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को 2-0 से पराजित किया।
दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ
उद्घाटन समारोह का आगाज मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश गुलाब देवी व जनपद के जनप्रतिनिधियों की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व जनपद के जनप्रतिनिधियों ने गुजरात व केरल के कुछ खिलाड़ियों को खेल किट व किताब देकर पुरस्कृत किया। इसके बाद छात्रों की ओर से सरस्वती वंदना की मधुर प्रस्तुति दी गई। साथ ही, उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को दर्शाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुलाब देवी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें कभी निराश न होने की सीख दी। उन्होंने कहा कि थकान को थका दो और कभी भी हार को खुद पर हावी मत होने दो। इस दौरान जनपद के जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में महापौर डॉ. उमेश गौतम, सांसद छत्रपाल गंगवार, डीआईओएस अजीत कुमार, एमएलसी महाराज सिंह आदि उपस्थित रहे।