फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पुलिस लाइन में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

Sat, 31 Oct 2026 02:46 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ - फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन

बरेली में लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल का देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अतुलनीय योगदान रहा है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा और संकल्प के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्र की एकता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें