फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी मशीनरी को झुकाने वाली राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज ने की वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरकारी मशीनरी के खिलाफ धरने पर बैठने वाली राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज ने मैदान पर वापसी कर ली है। चार मांगों को लेकर उन्होंने चार दिन तक धरना दिया तो उन्हें कोच मिला। मैदान पर भी काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली निशानेबाज नेहा सिंह 14 नवंबर को धरने पर बैठीं थीं। 17 नवंबर को एडीएम व एसडीएम के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया था। अब बुधवार से नेहा ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। नेहा के मुताबिक राइफल क्लब में बने ओपन रेंज में उन्हें अभ्यास के दौरान अब कोच दिया जा रहा है। मैदान की घास भी कटवा दी गई है। क्रीड़ा सचिव कमल सेन के मुताबिक मैदान को तैयार किया जा रहा है। मिट्टी डालकर मैदान को समतल किया जाएगा। पानी भरने से हुए गड्ढों को भरने का भी काम जल्द पूरा होगा।



स्मार्ट सिटी की शूटिंग रेंज पर ताला

स्मार्ट सिटी की शूटिंग रेंज पर भी ताला लगा है। नेहा ने आरोप लगाया था कि इस रेंज पर उनको अभ्यास नहीं करने दिया जाता है। जबकि, बाहरी लोगों को अभ्यास कराया जाता है। इसके बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि स्मार्ट सिटी की शूटिंग रेंज में पहले किसने अभ्यास किया? उसकी जांच होगी। सारी रेंज को बंद कर एक गार्ड बैठाया जाएगा। वहां अवैध तरीके से हो रहे अभ्यास को रोका जाएगा।
विज्ञापन




राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग

13 दिसंबर को दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेहा प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए उन्हें 12 दिसंबर को दिल्ली पहुंचना है। 13 को अभ्यास करेंगी। इसके बाद वह 14 व 15 दिसंबर को होने वाले मुकाबले में हिस्सा ले सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें