फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिफ्लेक्टर लगे बिना 25 वाहनों का चालान, सात ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण सात वाहनों की भिड़ंत में 30 लोगों के घायल होने के बाद जिम्मेदारों की नींद टूटी। परिवहन विभाग ने हादसे के बाद जिले में कई स्थानों पर अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर लगे बिना 25 वाहनों का चालान किया और ओवरलोडिंग में सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

30 नवंबर तक यातायात माह चल रहा है। यातायात माह के दौरान भी लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। डग्गामारी भी बंद नहीं हो रही। कई मार्गों पर अनधिकृत वाहन भी दौड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह कोहरे का असर ज्यादा था। इस बीच नैनीताल हाईवे पर एंबुलेंस और नर्सिंग कॉलेज की बस समेत एक के बाद एक सात वाहन टकरा गए।
डीएम रविंद्र कुमार ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग के जिम्मेदारों की फटकार लगाई। इसके बाद 190 वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के साथ बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों का चालान किया गया। जिन सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया है उनका व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सभी ओवरलोड दौड़ रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें