सौ फुटा रोड पर सेल्फी प्वाइंट बनाने के अलावा आगे तिराहे पर एक फोक बॉल स्थापित होगी, जिस पर स्वागत वाक्य लिखा जाएगा। चौराहे पर यातायात व्यवस्थित रहे, इसके लिए भी डिजाइन तैयार किया गया है। यहां पौधरोपण का काम भी तेज किया जाएगा।
तीन चरणों में होंगे विकास कार्य
बरेली में नाथ कॉरिडोर में सभी सात मंदिरों से जुड़ी सड़कों के चौड़ीकरण व मंदिरों के संवारने का काम तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत रोड और दिल्ली बाईपास पर काम होगा। दूसरे चरण में शहर के अंदर कार्य होंगे। तीसरे चरण में मंदिरों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इससे शहर सुंदर होने के साथ ही शिवमय नजर आएगा। तीसरे चरण में प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधियों व मंदिर समितियों से सुझाव लेकर डीपीआर तैयार होगा।