फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नंदकिशोर के हत्यारोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। गांव किदौना में नंदकिशोर की हत्या के आरोप में आधार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। वहीं, उसके बेटे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

किदौना निवासी 55 वर्षीय नंदकिशोर की हत्या की गई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हुई। मृतक के परिजन घटना के अगले दिन पुलिस को बिना बताए अंत्येष्टि कराने ले जा रहे थे कि गांव के किसी व्यक्ति ने कत्ल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को कॉल करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने रास्ते में शव को ले जाते समय रोका और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आंवला सीओ नितिन कुमार व थाना प्रभारी जगत सिंह ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की गई है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें