फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सचिवालय में लिपिक की नौकरी लगवाने के नाम पर एक ग्रामीण से 12 लाख रुपये ठग लिए गए, जब नौकरी नहीं लगी तो ग्रामीण ने अपने रुपयों की मांग की तो आरोपी ने बहाना बनाकर टरका दिया। परेशान ग्रामीण ने मंगलवार को थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जरेली, अभयराजपुर के मोहम्मद फैजी अपने परिवार के साथ रहते हैं। मोहम्मद फैजी का कहना है कि एक शातिर दिमाग व्यक्ति ने उससे लखनऊ में सचिवालय में लिपिक की नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये हड़प लिए, जब उनकी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने अपने रुपये वापस करने को कहा। इस पर आरोपी ने चार लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन अभी तक आठ लाख रुपये वापस नहीं कर रहा है। वह जब भी रुपये मांगते हैं तो आरोपी बहाना बनाकर टरका देता है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें