फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना के बेटे का नाम मोहम्मद रणविजय खान

विज्ञापन
अपने नवजात शिशु और पति के साथ तमन्ना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

भूखों को खाना खिलाना, लोगों को अपनों से मिलाना अब पुलिस का काम

बरेली। मौजूदा माहौल में पुलिस के काम के मायने बदल गए हैं। अपराध न्यूनतम स्तर पर है तो पुलिस का पूरा फोकस कोरोना संक्रमण रोकने पर ही है। बाहर फिजूल में घूमते युवाओं पर लाठियां फटकारने के अलावा पुलिस कई अच्छे काम भी कर रही है। भूखों को खाना खिलाना, बीमारों का इलाज कराना और लोगों को अपनों तक पहुंचाना भी इन दिनों पुलिस का काम हो गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को नोएडा और बरेली पुलिस की मदद से इज्जतनगर के बिहार कलां निवासी तमन्ना की जान बची और परिवार में खुशियां लौटीं। तमन्ना के पति अनीस खां जरी का काम करने कुछ दिन पहले नोएडा की एक फर्म में नौकरी पर लगे थे। वहां लॉकडाउन में वह फंस गए। इधर, पत्नी तमन्ना प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी और वह फोन पर उन्हें दिलासा देने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे थे। गुरुवार को तमन्ना ने बरेली और नोएडा पुलिस से मदद की गुहार की। मामला एसएसपी शैलेश पांडेय की जानकारी में आया तो उन्होंने नोएडा के एसीपी रणविजय सिंह से संपर्क किया। नोएडा पुलिस ने अनीस को बरेली लाने की व्यवस्था कराई। अनीस ने पत्नी को यहां भर्ती कराया। उसने एक बेटे को जन्म दिया। शुक्रवार को यह लोग अपने घर में शिफ्ट हो गए। तमन्ना और अनीस ने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम नोएडा के एसीपी के नाम पर मोहम्मद रणविजय खान रखा है। एसीपी ने उनसे वादा किया है कि भविष्य में बेटे की शिक्षा व स्वास्थ्य की कोई समस्या आए तो उनसे संपर्क करें।

एयरफोर्स के रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर को भी दिया सहारा

एसपी क्राइम रमेश भारतीय के पास बुधवार शाम एक कॉल आई। बताया कि रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर आरके चतुर्वेदी बोल रहे हैं। कर्मचारी नगर में रहते हैं और 2014 में कूल्हे का ऑपरेशन होने के बाद से चलने में असमर्थ हैं। लॉकडाउन की वजह से उनके कूल्हे की ड्रेसिंग तक नहीं हो पा रही है। तब एसपी क्राइम के निर्देश पर इंस्पेक्टर इज्जत नगर केके वर्मा मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग ने बताया कि बेटा अमेरिका में नौकरी करता है। एक बेटी शादी के बाद दिल्ली में रहती है। दूसरी बेटी रिचा पति के साथ ऑफिसर एन्क्लेव में रहती है। उसे बुलवा दिया जाए। पुलिस ने बुजुर्ग की बेटी का पता खोजकर उन्हें बुलाया और सामने ही बुजुर्ग की ड्रेसिंग कराई। उन्होंने भी पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें