घर पहुंचने के लिए बसों में कुछ इस ढंग से चढ़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। दस बसों से दिल्ली से देर रात चार सौ लोग बरेली सेटेलाइट बस स्टैंड आ गए। इससे कई दिन से सूने पड़े स्टैंड पर गहमागहमी बढ़ गई। इन लोगों को पुलिस ने वाहनों का जुगाड़ करके बरेली भिजवा दिया।
दिल्ली, हरियाणा व नोएडा की फैक्ट्रियों में काम कर रहे बरेली व आसपास के कस्बों व गांवों के सैकड़ों लोग कई दिन से वहां खाली हाथ बैठे थे। इनके सामने रोजी रोटी का संकट था। लॉकडाउन होने के बाद किसी सूरत में वाहनों का जुगाड़ न हुआ तो इनमें से कई पैदल ही बरेली की ओर चल दिए। जानकारी पर बरेली व नोएडा प्रशासन ने बात कर करीब दस बसों की व्यवस्था इन्हें बरेली पहुंचाने के लिए कराई। देर रात यह बसें बरेली आईं। इसके बाद इन लोगों के सामने घर जाने की समस्या थी। एएसपी अभिषेक वर्मा, बारादरी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी काफी फोर्स के साथ पहुंचे। इन लोगों को अखबार की गाड़ियों, टाटा मैजिक, ऑटो व अन्य वाहनों का जुगाड़ करके इनके घरों को भिजवाने की व्यवस्था की।