फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज-ए-अलविदाः ऐ खुदा... कभी दोबारा न दिखाना ये दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी मस्जिदों, दरगाहों और खानकाहों में मांगी दुआ, कोविड गाइड लाइन के मुताबिक अदा की गई अलविदा की नमाज
विज्ञापन

सज्जादानशीन की अपील- अपनों और अपने पड़ोसियों का सभी रखें ख्याल
बरेली। रमजान के आखिरी जुमा पर शहर की सभी मस्जिदों और दरगाहों पर अलविदा की नमाज अदा की गई। कोविड गाइड लाइन का ख्याल रखते हुए ज्यादातर मस्जिदों में गिनती के नमाजियों को आने दिया गया था। बाद नमाज कोरोना के जल्द खात्मे की दुआ की गई।
किला की शाही जामा मस्जिद, दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद, खानकाह नियाजिया, दरगाह शाहदाना वली, दरगाह शाह शराफत मियां, दरगाह वली मियां, दरगाह नासिर मियां, नौमहला मस्जिद, दरगाह बशीर मियां आदि में प्रमुख तौर पर अलविदा की नमाज अदा की गई। इसके अलावा कोतवाली की मोती मस्जिद, सैलानी की हबीबिया मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, जसोली की पीराशाह मस्जिद, पुराना शहर की नूरानी मस्जिद, छह मीनारा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, स्वाले नगर की एक मीनार मस्जिद, करोलान की आला हजरत मस्जिद, सुभाषनगर की साबरी मस्जिद, शाहबाद की मुन्ना तारकश मस्जिद, ज़खीरा की इमली वाली मस्जिद, शहामतगंज की कलंदर शाह मस्जिद, बिहारीपुर की बीबीजी मस्जिद, आजमनगर की हरी मस्जिद, कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद में भी कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन

जामा मस्जिद में शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने जुमा की नमाज अदा कराई। इससे पहले उन्होंने रमजान की फजीलत और सदका ए फित्र के हवाले से संक्षिप्त तकरीर की। मुल्क से कोरोना के खात्मे की दुआ की। बाकी मस्जिदों में भी इमामों ने खुत्बा दिया। कुरान की फजीलत और जकात के सिलसिले से तकरीर के साथ कोरोना खात्मे की दुआ की गई।
विज्ञापन

दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि दरगाह पर भी कारी रिजवान रजा ने सीमित संख्या में लोगो को नमाज अदा कराई। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान सुब्हानी मियां समेत खानदान के बुजुर्ग भी नमाज में शामिल हुए। नमाज के बाद सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी अहसन मियां ने देश के हालात पर फिक्र जाहिर करते हुए खुदा की बारगाह में दोबारा ये दिन न दिखाने की दुआ की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनों और अपने पड़ोसियों के ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक भी होना होगा। बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलें। मास्क जरूर लगाएं। कोविड की गाइड लाइन का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें