फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चेस टूर्नामेंट में नमन और मृत्युंजय चैंपियन

Mon, 25 May 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली शतरंज एसोसिएशन की ओर से माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के सहयोग से फर्स्ट संडे ओपन चेस टूर्नामेंट 2026 का रविवार को आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय प्रतियोगिता में शहर के उभरते हुए चेस खिलाड़ियों ने ओपन और अंडर-13 वर्गों में अपनी बेहतरीन चालों से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

ओपन वर्ग में नमन शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। मानस दूसरे, विवेक सक्सेना तीसरे, अपूर्व शर्मा चौथे और परेक्षा पांचवें स्थान पर रहीं। ओपन कैटेगरी के बालिका वर्ग में नव्या गुप्ता ने बाजी मारी। आरना सक्सेना को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
अंडर-13 वर्ग में मृत्युंजय सक्सेना ने पहला पायदान अपने नाम किया। विराट दूसरे, हजफ आदिल तीसरे, आराध्य कुमार आर्य चौथे और सक्षम अरोड़ा पांचवें स्थान पर रहे। अंडर-13 के बालिका वर्ग में रोषिता कुशवाहा ने प्रथम और दृष्टि राजपूत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सबसे युवा खिलाड़ी का पुरस्कार अथर्व गुप्ता को और बालिका वर्ग में सबसे युवा खिलाड़ी का अवार्ड मित्रा कुशवाहा को दिया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में बरेली शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सचिव राम किशोर, अभय मोहन शर्मा, डॉ. शमीम अहमद, अभय मोहन शर्मा, अर्णव पांडेय, गीतांशु, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें