फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुद्रपुर के नकुल ने 567, मेरठ के चौधरी अक्ष ने हासिल किए 574 अंक

Sun, 14 Jun 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन रविवार को विभिन्न जिलों और राज्यों से आए 150 निशानेबाजों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ वर्ग में रुद्रपुर के नकुल चौधरी ने 567, जूनियर बालक वर्ग में मेरठ के चौधरी अक्ष ने 574 और महिला वर्ग में लखनऊ की प्रज्ञा शर्मा ने 561 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

एयर पिस्टल एनआर पुरुष वर्ग में हेमंत ने 383 और एयर राइफल एनआर सब यूथ वर्ग में शशांक तिवारी ने 374 अंक हासिल किए। एयर राइफल आईएसएसएफ पुरुष वर्ग में लखीमपुर के प्रणव तिवारी ने 622.1 और सब यूथ बालिका वर्ग में रितिशा सिंह ने 619.8 अंक हासिल कर बढ़त बनाई। 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में मोहित यादव ने 286, जूनियर वर्ग में धैर्य दांगी ने 279 और जूनियर बालिका वर्ग में चहक भारद्वाज ने 276 अंक प्राप्त किए।
50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल पुरुष वर्ग में मोहित पाल ने 270 और प्रोन राइफल महिला वर्ग में हंसिका सिंह ने 279 अंकों के साथ शीर्ष स्थान की ओर कदम बढ़ाए। इससे पहले मुख्य अतिथि एसपी सिटी मानुष पारीक ने मुकाबलों की शुरुआत कराई। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आयोजक नवल सेन, कमल सेन, लक्ष्मीबाई अवार्डी हिमानी सिंह, स्वाति सेन, आनंद विक्रम सिंह, अमन चौधरी, रजत सक्सेना, हर्ष, हुकुम सिंह, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें